मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने तेलंगानावासियों के लिए महाकाली अम्मवारू का मांगा आशीर्वाद
हैदराबाद, 09 अगस्त (हि.स.)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने राज्य के लोगों को बोनालू उत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लाल दरवाजा श्री सिंहवाहिनी महाकाली अम्मवारू से प्रार्थना की कि वे हर परिवार पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। मुख्यमंत्री
हैदराबाद की प्रसिद्ध महाकाली


बोनम  लेकर जाती के कविता


बोनालू उत्सव में भाग लेते तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी


हैदराबाद, 09 अगस्त (हि.स.)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने राज्य के लोगों को बोनालू उत्सव की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने लाल दरवाजा श्री सिंहवाहिनी महाकाली अम्मवारू से प्रार्थना की कि वे हर परिवार पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।

मुख्यमंत्री रेड्डी ने आशा व्यक्त की कि अम्मवारू के आशीर्वाद से हर घर अच्छे स्वास्थ्य, आनंद, समृद्धि और खुशी से भर जाए। उन्होंने यह भी कामना की कि लोग एकता और सौभाग्य के साथ शांति और सद्भाव से रहें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अम्मवारू का सम्मान करते हुए तथा तेलंगाना की संस्कृति और परंपराओं की भव्यता को प्रदर्शित करते हुए पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ बोनालू त्योहार मनाएं।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार और केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने शहर के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की।

किशन रेड्डी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, सभी के लिए शांति, समृद्धि, खुशी और अच्छे स्वास्थ्य तथा सभी की निरंतर भलाई के लिए प्रार्थना की।

तेलंगाना के मंत्री पोन्नम प्रभाकर, कोंडा सुरेखा और दानसारी अनुसूया (सीताक्का), तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बी. महेश कुमार गौड़ और अन्य कांग्रेस नेताओं ने मंदिरों के दर्शन किए और देवी की पूजा-अर्चना की।

बीआरएस के कार्यवाहक अध्यक्ष के टी रामा राव ने रविवार को हैदराबाद के विभिन्न मंदिरों में बोनालू उत्सव में भाग लिया और इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

रामा राव ने नामपल्ली में श्री एदुगुल्ला पोचम्मा मंदिर, चारमीनार के पास श्री भाग्यलक्ष्मी मंदिर, बंगरु मैसम्मा, अक्कन्ना मदाना महाकाली, लाल दरवाजा सिंहवाहिनी महाकाली और मिरालम मंडी महाकाली मंदिरों के दर्शन किए। उन्होंने अंबरपेठ निर्वाचन क्षेत्र के श्री महाकाली मंदिर का भी दौरा किया। पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के. कविता ने भी पुराने हैदराबाद शहर के महाकाली मंदिर में बोनम भेंट किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dev Kumar Pukhraj